Still Uncovered

Still Uncovered

@stilluncovered · 8.6K subscribers · 268 videos · English

Welcome to STILL UNCOVERED – your one-stop destination for the most chilling mysteries, miraculous events, haunted tales, and spine-tingling horror stories f…

Episodes

11:27

हवा के विपरीत लहराता है जगन्नाथ मंदिर का ध्वज! चमत्कार या विज्ञान?

152 views · 2d ago · 11:27

क्या पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर का ध्वज सचमुच हवा के विपरीत लहराता है? क्या यह चमत्कार है, मंदिर की अद्भुत वास्तुकला का प्रभाव है या इसके पीछे छिपा है हवा के व्यवहार का विज्ञान? इस विशेष documentary में Still Uncovered के साथ जानिए श्रीजगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थापित नीलचक्र और पवित्र ध्वज से जुड़ी मान्यताओं, परंपराओं और वैज्ञानिक संभावनाओं की पड़ताल।

Topics: 🔍 जगन्नाथ मंदिर के ध्वज का रहस्य · 🌬️ ध्वज का महत्व? · 🏛️ हवा के विपरीत लहराने का दावा · 🌀 क्या कहता है विज्ञान? · 🙏 आस्था और चमत्कार!

13:17

जयपुर में यहां विराजे हैं यमराज! 😲 चांदपोल गेट का अनसुना इतिहास | Yamraj Old Jaipur

860 views · 1w ago · 13:17

क्या आपने जयपुर के चांदपोल गेट पर विराजमान यमराज के बारे में सुना है? जयपुर के ऐतिहासिक दरवाजों से एक ऐसी परंपरा भी जुड़ी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस खास Travlog में हम आपको लेकर चल रहे हैं जयपुर के ऐतिहासिक चांदपोल गेट पर, जहां एक पुराने दरवाजे पर यमराज जी का प्रतीक दिखाई देता है और विशेष अवसरों पर उनकी पूजा की परंपरा बताई जाती है।

11:34

जयपुर का 224 साल पुराना दुर्गा मंदिर! मां की प्रतिमा बंगाल से कैसे आई ? | Durga Mandir, Jaipur

1K views · 2w ago · 11:34

क्या आप जानते हैं कि जयपुर में मां दुर्गा का एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जिसकी स्थापना की कहानी 1802 से जुड़ी बताई जाती है? क्या मां महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा बंगाल से जयपुर लाई गई थी? और आखिर नवरात्र में मां को पोशाक चढ़ाने के लिए भक्तों को तीन साल तक इंतजार क्यों करना पड़ता है?

Topics: परिचय · जयपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर की स्थापना से जुड़ा इतिहास · घट स्थापना, मिट्टी और बारिश के अनुमान से जुड़ी स्थानीय मान्यता · मां महिषासुर मर्दिनी की काली पाषाण प्रतिमा · दुर्गा मंदिर, दुर्गापुरा में विशेष आयोजन · नवरात्र में मां को विशेष पोशाक चढ़ाने के लिए वर्षों की प्रतीक्षा

6:22

श्मशान पर बसा है जयपुर का ये इलाक़ा! 😲 | Old Jaipur का अनसुना इतिहास | Jaipur Travlog

1.1K views · 3w ago · 6:22

Guest: Jaipur Travlog

क्या जयपुर के पुराने परकोटे का कोई इलाक़ा कभी श्मशान स्थल हुआ करता था? और अगर ऐसा था, तो आज वहाँ बसी इस आबादी के पीछे की ऐतिहासिक कहानी क्या है? ये राज हमने जाना जयपुर परकोटे के चांदपोल गेट पर रहकर पीढ़ियों तक पुराने जयपुर की सुरक्षा करने वाले परिवार के सदस्य से.. जानिए उन्हीं की जुबानी..

Topics: पुराने जयपुर और परकोटे का ऐतिहासिक महत्व · जयपुर परकोटे में कहां था ये शमशान? · तब का श्मशान अब कहां? · चांदपोल गेट वाले यमराज से संबंध! · कल के शमशान पर आज बसा शहर

11:17

जयपुर से भी पुराना है ये मंदिर? पंडितजी ने खोले अनजाने राज़! | Chandpole Hanuman Temple, Jaipur

901 views · 3w ago · 11:17

क्या जयपुर का चांदपोल हनुमान मंदिर जयपुर शहर से भी पुराना है? क्या यहां विराजमान हनुमान जी की मूर्ति स्वयंभू है? और आखिर जयपुर के परकोटे के दूसरे प्रवेश द्वारों पर बने हनुमान मंदिरों का संबंध चांदपोल हनुमान मंदिर से कैसे जुड़ता है? इस वीडियो में Still Uncovered की यात्रा के दौरान हमने Chandpole Hanuman Temple, Jaipur का दौरा किया और वहां के पंडित जी से खास बातचीत की। इस बातचीत में सामने आईं इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी कई ऐसी बातें, जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं।

Topics: परिचय · चांदपोल हनुमान मंदिर का अनजाना इतिहास · परकोटे के अन्य द्वारों के हनुमान मंदिरों से जुड़ी मान्यता · जयपुर में 13 मई 2008 के हादसे के बाद भक्तों की आस्था · दो बार हनुमान जयंती मनाने की परंपरा · करीब एक घंटे की विशेष शयन आरती

7:01

जयपुर सांगानेर का बाबा भौमिया मंदिर 511 साल पुरानी ‘सांगा की कोठरी’ में विराजमान Sanga Baba Bhomiya

763 views · 1mo ago · 7:01

राजस्थान के जयपुर में सांगानेर में मौजूद सांगा बाबा भौमियाजी मंदिर से जुड़ी परंपराएं और इतिहास आज भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं। इस Travelogue में हम पहुंचेंगे उस प्राचीन ‘सांगा की कोठरी’ तक, जिसे स्थानीय मान्यता के अनुसार करीब 511 साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि इसी स्थान से सांगानेर के पुराने राजकीय इतिहास, अफगानिस्तान के काबुल से इसके जुड़ाव और सांगा बाबा की परंपरा का संबंध जुड़ा हुआ है।

Topics: सांगानेर का प्राचीन इतिहास · 511 साल पुरानी ‘सांगा बाबा की कोठरी’ · मंदिर में बाबा के 2 स्वरूप · सांगा बाबा का काबुल से जुड़ाव · मंदिर में दर्शन परम्परा · आस्था और मान्यताएं

14:42

लेपाक्षी का रहस्यमयी खंभा जमीन को क्यों नहीं छूता? | Floating Pillar : Myth vs Science

826 views · 1mo ago · 14:42

क्या लेपाक्षी मंदिर का एक विशाल पत्थर का खंभा सचमुच हवा में झूलता है? आखिर उसके नीचे से कपड़ा या कागज कैसे निकल जाता है? क्या यह कोई चमत्कार है, अंधविश्वास है या फिर 16वीं शताब्दी के भारतीय शिल्पियों की असाधारण engineering?

Topics: लेपाक्षी मंदिर का इतिहास और विजयनगर स्थापत्य · Hanging Pillar जमीन को क्यों नहीं छूता? · क्या खंभा वास्तव में “हवा में” टिका है? · भारतीय मंदिर स्थापत्य में geometry और proportion की भूमिका · प्राचीन ग्रंथों में स्थापत्य कला · 16वीं शताब्दी के भारतीय शिल्पियों की अद्भुत architectural skill

10:08

रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश: यहां आज भी भेजा जाता है शादी का पहला निमंत्रण! | Trinetra Ganesh Temple

796 views · 1mo ago · 10:08

Guest: Trinetra Ganesh Temple

राजस्थान के रणथंभौर किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर आखिर इतना खास क्यों है? यहां भगवान गणेश को त्रिनेत्र यानी तीन नेत्रों वाले स्वरूप में पूजा जाता है। लेकिन इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा शायद इसकी प्रतिमा से भी ज्यादा चौंकाने वाली है—आज भी लोग अपनी शादी का पहला निमंत्रण, नए व्यवसाय की शुरुआत, गृह प्रवेश और अपनी मनोकामनाओं से जुड़े पत्र भगवान त्रिनेत्र गणेश को डाक से भेजते हैं।

Topics: परिचय · रणथंभौर किले और त्रिनेत्र गणेश का संबंध · गणेश मंदिर की कहानी · गणेश जी को त्रिनेत्र क्यों कहा जाता है · गणेश चतुर्थी और मंदिर का वार्षिक मेला · गणपति अथर्वशीर्ष, गणेश पुराण और मुद्गल पुराण में उल्लेख

9:28

क्या सच में हर साल बढ़ता है ये शिवलिंग? 😱 | कोटेश्वर महादेव मंदिर, उत्तराखंड | Koteshwar Mahadev

178 views · 1mo ago · 9:28

Guest: Koteshwar Mahadev

टिहरी गढ़वाल के चाका क्षेत्र में भागीरथी नदी के किनारे स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं और प्राकृतिक परिवेश के लिए जाना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां का शिवलिंग लेटी हुई या विश्राम मुद्रा में है और कहा जाता है कि इसका आकार हर साल जौ के एक दाने के बराबर बढ़ता है।

Topics: परिचय · कहां है कोटेश्वर महादेव मंदिर · कोटेश्वर का अर्थ · लेटे हुए शिवलिंग · प्राचीन मान्यताएं · प्राकृतिक परिवेश

11:47

श्री खोले के हनुमान जी मंदिर जयपुर | इतिहास, प्राकट्य और रहस्य की पूरी कहानी | shri khole ke hanuman

768 views · 2mo ago · 11:47

जयपुर के प्रसिद्ध श्री खोले के हनुमान जी मंदिर की यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक स्थल के दर्शन नहीं, बल्कि इसके इतिहास, धार्मिक परंपरा, स्थापत्य और वर्तमान स्वरूप को समझने की कोशिश है। जयपुर की लक्ष्मण डूंगरी की पहाड़ियों के बीच स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर का आधुनिक इतिहास 1961 से जुड़ा है। पंडित राधेलाल चौबे के प्रयासों से इस स्थान का विकास शुरू हुआ और समय के साथ यह एक बड़े धार्मिक परिसर के रूप में विकसित हुआ।

Topics: धार्मिक यात्रा की शुरुआत · खोले के हनुमान जी नाम क्यों पड़ा? · बाबा निर्मल दास से जुड़ी मान्यता क्या कहती है? · पंडित राधेलाल चौबे की क्या भूमिका रही? · मंदिर परिसर का विकास कैसे हुआ? · इसकी राजस्थानी स्थापत्य शैली की क्या खासियत है?

8:25

क्या चिरंजीवी आज भी हमारे बीच हैं? | राजा बलि, व्यास, विभीषण और कृपाचार्य का सच | Part 2

147 views · 2mo ago · 8:25

क्या अश्वत्थामा और हनुमान जी की तरह दूसरे चिरंजीवी भी आज हमारे बीच मौजूद हैं? क्या ओणम के दौरान राजा महाबली वास्तव में अपनी प्रजा से मिलने लौटते हैं? क्या बद्रीनाथ के पास व्यास गुफा में आज भी महर्षि वेदव्यास की मौजूदगी महसूस की जाती है? क्या श्रीलंका में आज भी विभीषण की पूजा होती है? और कुरुक्षेत्र के आसपास मिले रहस्यमयी वृद्ध व्यक्ति को कृपाचार्य कहने वाले दावों में कितनी सच्चाई है?

Topics: 4 चिरंजीवी · राजा महाबली और ओणम Onappottan पर महाबली का आगमन · व्यास गुफा और महर्षि वेदव्यास से जुड़ी कथाएं · श्रीलंका के Kelaniya में विभीषण की पूजा की परंपरा · कृपाचार्य को चिरंजीवी मानने की परंपरा

8:48

7 चिरंजीवियों के Viral दावों का सच | क्या चिरंजीवियों को किसी देखा है? Viral Fact Check Part-1

160 views · 2mo ago · 8:48

क्या अश्वत्थामा आज भी जीवित हैं? क्या असीरगढ़ किले में आज भी कोई रहस्यमयी व्यक्ति शिवलिंग पर फूल चढ़ाता है? क्या लेपाक्षी का विशाल पदचिह्न वास्तव में हनुमान जी का है? और बर्फ में ध्यान करता वायरल योगी क्या किसी चिरंजीवी का प्रमाण है? इस वीडियो में हम 7 Chiranjeevi में से Ashwatthama, Hanuman Footprint, Asirgarh Fort, Lepakshi Temple और Viral Snow Yogi से जुड़े चर्चित दावों की investigation करते हैं।

Topics: कौन हैं 7 चिरंजीवी? · क्या अश्वत्थामा असीरगढ़ में आते हैं? · क्या लेपाक्षी में हनुमानजी के पदचिह्न हैं" · हिमालय में वायरल योगी का सच?

10:22

क्या जगन्नाथपुरी में छिपा है कल्कि अवतार का संकेत? भविष्य मालिका का सबसे बड़ा रहस्य

852 views · 2mo ago · 10:22

क्या जगन्नाथपुरी में वास्तव में कल्कि अवतार से जुड़ा कोई संकेत छिपा है? क्या भविष्य मालिका में कलियुग के अंत, धर्म की पुनर्स्थापना और एक नए युग के आगमन का वर्णन मिलता है? इस वीडियो में हम चर्चा करेंगे भविष्य मालिका, जगन्नाथपुरी और भगवान कल्कि के बीच बताए जाने वाले संबंध की। ओडिशा की इस रहस्यमय भविष्यवाणी परंपरा को लेकर सदियों से अनेक धार्मिक मान्यताएँ और व्याख्याएँ सामने आती रही हैं।

Topics: भविष्य मालिका क्या है? · ओडिशा की भविष्यवाणी परम्परा · जगन्नाथपुरी और कल्कि अवतार · अन्य ग्रंथों में उल्लेख · भविष्य मालिका और कलियुग का अंत

Showing the 13 most recent episodes. Everything plays right here on Pod Atlas.

Have thoughts about Still Uncovered? Share them with other listeners.

Discuss this podcast

More Music podcasts

← Back to all podcasts